फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two coaches of election special train derailed on Pt. Deendayal Upadhyay-Dhanbad rail route

पं. दीनदयाल उपाध्याय-धनबाद रेल रूट पर चुनाव स्पेशल ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे, दो घंटे तक परिचालन रहा बाधित 

Mon, 07 Feb 2022 09:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 09:30 PM IST
सार

संभलपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, बीकानेर हावड़ा स्पेशल एक घंटे, योगनगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे, चंबल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची और आगे के लिए रवाना हुई। 

 

विज्ञापन
Two coaches of election special train derailed on Pt. Deendayal Upadhyay-Dhanbad rail route
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में पं. दीनदयाल उपाध्याय-धनबाद रेल रूट पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह खाली जा रही इलेक्शन स्पेशल ट्रेन के दो कोच बेपटरी हो गए। इससे लगभग दो घंटे तक रूट पर परिचालन बाधित रहा। इससे अप और डाउन की ट्रेनें जहां तहां खड़ी रही। इलेक्शन स्पेशल ट्रेन सेना के जवानों को गंतव्य तक पहुंचाने के बाद वापस लौट रही थी।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे धनबाद रेल मंडल के कोडरमा के समीप पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के लूप लाइन से डाउन लाइन पर जाने के दौरान स्पेशल ट्रेन के इंजन से छठे बोगी के दो पहिए बेपटरी हो गए। सूचना पाकर आरपीएफ, पहाड़पुर एसएस, एसएसई सिग्नल, एसएसई टीआरडी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गोमो से दुर्घटना राहत यान पहुंचा और करीब दो घटे के प्रयास के बाद कोच को पटरी पर लाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। इस दौरान अप और डाउन की ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई। इस दुर्घटना की वजह से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जाने वाली अप और डाउन की ट्रेनें अत्यधिक विलंब से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन की ओर जाने वाली संभलपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, बीकानेर हावड़ा स्पेशल एक घंटे, योगनगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंबल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची और आगे के लिए रवाना हुई। 


 

छपरा के लिए 13 फरवरी से प्रतिदिन संचालित होगी ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी से छपरा के लिए अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन का 13 फरवरी से प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। जबकि गाजीपुर सिटी से प्रयागराज संगम के लिए प्रतिदिन डेमू अनारक्षित ट्रेन का संचालन एक मार्च से किया जाएगा।

जिसमें ट्रेन संख्या 05446 वाराणसी सिटी-छपरा 13 फरवरी से प्रतिदिन वाराणसी सिटी से सुबह पांच बजे चलकर कादीपुर, सैदपुर भितरी, नंदगंज, गाजीपुर सिटी के रास्ते रात 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं।

वहीं ट्रेन संख्या 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम को जाने वाली डेमू अनारक्षित ट्रेन सुबह 4.20 बजे गाजीपुर सिटी से औड़िहार, कादीपुर, सारनाथ, वाराणसी सिटी और सुबह 5.53 बजे वाराणसी कैंट होते हुए सुबह 10.30 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। इस डेमू ट्रेन में टेलर कार के आठ और डीजल पावर कार के दो कोच सहित कुल 10 कोच लगाये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed