{"_id":"5f7d97c48ebc3e9ba81b027a","slug":"two-brothers-riding-bike-in-collision-with-truck-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजमगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, साथी जख्मी
Wed, 07 Oct 2020 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Oct 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के गोधौरा स्थित भुटौली मोड़ पर बुधवार सुबह नौ बजे बाइक और ट्रक की टक्कर में जहां दो फुफेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी रोहित(18) पुत्र स्व. गनेश, गोधौरा में भुटौली मोड़ के पास मांस की दुकान करता है। उसके घर पर उसका फुफेरा भाई जौनपुर के उडली निवासी धर्मेन्द्र(30) पुत्र फूलचन्द भी आया हुआ था।
विज्ञापन
दोनों बुधवार को एक बाइक से साथी अनिल(25) पुत्र जवाहर निवासी चिरैयाकोट के साथ दुकान पर जा रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। सुबह नौ बजे के आसपास भुटौली मोड़ के पास इनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहित और धमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।