{"_id":"628c82e9caf26e4d8e450a75","slug":"two-bridesmaids-died-after-falling-in-the-well-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवकों की कुएं में गिरने से मौत, चंदौली के रहने वाले थे मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवकों की कुएं में गिरने से मौत, चंदौली के रहने वाले थे मृतक
Tue, 24 May 2022 12:32 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 24 May 2022 12:32 PM IST
सार
वाराणसी में फुलवरिया क्षेत्र में सोमवार की देर रात कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक चंदौली के रहने वाले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
वाराणसी में कैंट थाना के फुलवरिया क्षेत्र में संगलवार सुबह करीब तीन बजे कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल में दोनों के शव को रखवाया गया है। फुलवरिया इमिलिया घाट गांव निवासी मोतीचंद के लड़के की बरात 22 मई को लहरतारा गई थी।
विज्ञापन
बरात वापस 23 को आ गई और सोमवार को लड़के का रिशेप्सन था। इसी दिन मोतीचंद की लड़की की शादी भी थी। तय समय पर सोमवार की शाम बरात चंदौली के पूरागणेश, चकरा से आई थी। शादी में शामिल होने के लिए चंदौली के सकलडीहा के बलारपुर निवासी संतोष (38) और कटसिल निवासी रोहित (25) भी आए हुए थे।
विज्ञापन
मोतीचंद के घर के पास ही कुएं में मंगलवार सुबह तीन बजे अचानक संतोष गिर गया। चीख पुकार सुनने के बाद उसे बचाने के लिए रोहित कुएं में उतरा लेकिन जहरीली गैस होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद एक पल में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी कृष्ण मोहन पासवान ने फायर ब्रिगेड के जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना मिलते ही चंदौली से दोनों के परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। मृतक रोहित के भाई सुभाष ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है।