फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two bridesmaids died after falling in the well in varanasi

वाराणसी: शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवकों की कुएं में गिरने से मौत, चंदौली के रहने वाले थे मृतक

Tue, 24 May 2022 12:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 24 May 2022 12:32 PM IST
सार

वाराणसी में फुलवरिया क्षेत्र में सोमवार की देर रात कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक चंदौली के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Two bridesmaids died after falling in the well in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

वाराणसी में कैंट थाना के फुलवरिया क्षेत्र में संगलवार सुबह करीब तीन बजे कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल में दोनों के शव को रखवाया गया है। फुलवरिया इमिलिया घाट गांव निवासी मोतीचंद के लड़के की बरात 22 मई को लहरतारा गई थी।

विज्ञापन


बरात वापस 23 को आ गई और सोमवार को लड़के का रिशेप्सन था। इसी दिन मोतीचंद की लड़की की शादी भी थी। तय समय पर सोमवार की शाम बरात चंदौली के पूरागणेश, चकरा से आई थी। शादी में शामिल होने के लिए चंदौली के सकलडीहा के बलारपुर निवासी संतोष (38) और कटसिल निवासी रोहित (25) भी आए हुए थे।
विज्ञापन


मोतीचंद के घर के पास ही कुएं में मंगलवार सुबह तीन बजे अचानक संतोष गिर गया। चीख पुकार सुनने के बाद उसे बचाने के लिए रोहित कुएं में उतरा लेकिन जहरीली गैस होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद एक पल में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी कृष्ण मोहन पासवान ने फायर ब्रिगेड के जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना मिलते ही चंदौली से दोनों के परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। मृतक रोहित के भाई सुभाष ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed