यूपी: भदोही में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, हादसे में चौकीदार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के औराई-मिर्जापुर मार्ग पर कठारी गांव के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वह गोपीगंज थाने में चौकीदार के रूप में तैनात थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इन दिनों मिर्जापुर के शास्त्री पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर औराई-मिर्जापुर, औराई तहसील रोड पूरी तरह जाम रह रहा है। जल्दबाजी के चक्कर में दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी इंद्रजीत बिंद(72), गोपीगंज थाने का चौकीदार थे। शुक्रवार की देर शाम अपने गांव निवासी बंशीधर की बाइक पर बैठकर वह औराई कोतवाली क्षेत्र के कठारी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। औराई-मिर्जापुर रोड पर कठारी गांव के सामने सामने से दिशा से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
इसमें बंशीधर और इंद्रजीत बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को औराई के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां देर रात चौकीदार की मौत हो गई। बंशीधर का इलाज चल रहा है। परिजनों शव को लेकर औराई कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। जल्दबाजी के चक्कर में वृद्ध चौकीदार की मौत हो गई। मृतक के चार लड़के हैं, जिनमें सभी की शादी हो गई है।