{"_id":"6326e4cc9091a47da47f971c","slug":"two-bike-riders-collided-on-the-highway-both-died-there-was-chaos-in-the-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जितिया व्रत के दिन दो घरों में मातम: तेज रफ्तार दो बाइक सवार की आपस में टकराने से मौत, जुलाई में हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितिया व्रत के दिन दो घरों में मातम: तेज रफ्तार दो बाइक सवार की आपस में टकराने से मौत, जुलाई में हुई थी शादी
Sun, 18 Sep 2022 02:58 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:58 PM IST
सार
वाराणसी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक सवार की हाईवे पर जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा जहां दोनों की मौत हो गई। जीवित्पुत्रिका व्रत पर इस सड़क हादसे से दोनों गांवों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतक संजय यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी क्षेत्र के भदहां पांडेयपुरा गांव के समीप दो बाइक सवार रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर तेज रफ्तार में आपस में टकरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सैदपुर गाजीपुर एक अस्पताल भेजा जहां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक भदहां पांडेयपुरा गांव निवासी शिवबरत यादव का पुत्र संजय यादव (28 वर्ष) घर से कैथी बाजार के लिए निकलकर हाइवे पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
घायलावस्था में ग्रामीणों ने तत्काल सैदपुर गाजीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां इलाज के दौरान दोनों बाइक चालकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा मृतक जयकुमार यादव पुत्र स्व. लच्छीराम यादव निवासी कादीपुर नेवादा सैदपुर गाजीपुर का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया।
घर के लोग आनन फानन में सैदपुर पहुंचे। मृतक संजय यादव सऊदी अरब में काम करता था। जुलाई में खुद की शादी के लिए घर आया था। तीन जुलाई 2022 को गाजीपुर जनपद के वृदांवन गांव निवासी आशीष यादव की बेटी संगीता के साथ शादी हुई थी। मृतक संजय यादव छह भाईयों में पांचवे नंबर पर था। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुई है लेकिन मौत सैदपुर गाजीपुर में हुई है इसलिए पोस्टमॉर्टम सैदपुर गाजीपुर पुलिस करेगी।
हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची जान
भदहां कैथी में दो बाइक सवारों की आपस में हुई टक्कर में जयकुमार यादव निवासी कादीपुर नेवादा सैदपुर गाजीपुर ने हेलमेट पहन रखी थी। वही संजय यादव ने हेलमेट नहीं पहना था। फिर भी दोनों की मौत हो गई। ज्युतपुत्रिका पर्व पर इस सड़क हादसे से दोनों गांवों में कोहराम मच गया है।