{"_id":"5e721c2f8ebc3e76ad64822c","slug":"two-bike-collision-accidet-one-died-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर, पिता की मौत, बेटी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर, पिता की मौत, बेटी की हालत गंभीर
Wed, 18 Mar 2020 06:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बुधवार को दो मोटर साइकिल के आपस में टकराने से अधेड़ की मौत हो गई, वहीं बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। हदासे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा वरुणा पुल के पास बुधवार सुबह दो बाइक में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के नीमइचा गांव निवासी नंदलाल कनौजिया(45) अपनी ससुराल जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव से आ रहे थे। वहीं पर उनकी बेटी रहकर पढ़ाई करती है। वह अपनी बेटी को लेकर सुबह अपने घर के लिए निकले निकले थे।
विज्ञापन
इसी दौरान 11 बजे करीब राखी नेवादा वरुणा पुल के पास उनकी सामने आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को हाथी बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घायल पुत्री रीना मृतक के छोटे भाई की पुत्री है, जिसे मृतक गोद ले रखा था। घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना लगते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।