{"_id":"5dff90758ebc3e880e395b75","slug":"two-arrested-with-one-crore-heroin-action-by-central-bureau-of-narcotics","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की कार्रवाई
Sun, 22 Dec 2019 09:19 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 22 Dec 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भदऊं चुंगी के समीप से रविवार को दो लोग साढ़े सात सौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए। यह कार्रवाई गाजीपुर से आई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम ने की। आरोपियों की शिनाख्त नगवा निवासी सुशील कुमार और बिहार के मधुबनी के विनोद गुप्ता के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर केके शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा से हेरोइन की खेप तस्करी कर बनारस लाई गई है। सूचना को विकसित कर इंस्पेक्टर दीपक शर्मा, सुरेश राम और अंगद के साथ भदऊं चुंगी से सुशील और विनोद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों हेरोइन लेकर जैतपुरा क्षेत्र में तस्करों को देने जा रहे थे। बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन