फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested with country liquor in lockdown and investigation of involvement of BJYM District President in aranasi

वाराणसीः लॉकडाउन में देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार, भाई का नाम आने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पद से हटाया गया

Mon, 27 Apr 2020 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with country liquor in lockdown and investigation of involvement of BJYM District President in aranasi
पुलिस ने 12 पेटी देसी शराब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के भाई दामोदरपुर निवासी संतोष कुमार गुप्ता उर्फ विनय गुप्ता और मिल्कोपुर के अरुण पाल उर्फ बबलू को पुलिस ने 12 पेटी देसी शराब के साथ सिंहपुर से गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पुलिस को पहड़िया निवासी अरविंद पांडेय की तलाश है। 
विज्ञापन


वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर प्रकरण में भाजयुमो जिलाध्यक्ष की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, संजय गुप्ता को पद से हटा कर उनको नोटिस जारी की गई है। 
विज्ञापन


एएसपी अभिषेक अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि रविवार को संदहां में चिरईगांव चौकी इंचार्ज आनंद चौरसिया वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से एक कार आई तो उसे रुकने का इशारा किया गया। इस पर चालक तेजी से सारनाथ क्षेत्र की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछा किया तो सिंहपुर में रिंग रोड पर कार सड़क से उतर कर पटरी पर चली गई। इसी बीच पुलिस ने कार सवारों को घेर लिया। मौके से संतोष कुमार गुप्ता और अरुण पकड़े गए, जबकि अरविंद भाग निकला।

पूछताछ में संजय ने बताया कि जिस ठेके से शराब ले जाई जा रही थी उसका मुख्य संचालक संजय गुप्ता है और उसकी भी संलिप्तता है। एएसपी ने बताया कि संजय की भूमिका की जांच कराई जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि संगठन के वाराणसी के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता को पद से हटा कर उनको नोटिस जारी की गई है। कहा गया है कि पूरे प्रकरण में वह अपना पक्ष स्पष्ट करें।

उधर, इस संबंध में संजय गुप्ता ने कहा कि उनका भाई संतोष कानूनी रूप से उनसे वर्षों से अलग रहता है। इस प्रकरण में साजिश के तहत उनका नाम उछाला गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed