फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested including solver in inspector recruitment exam

दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर सहित दो गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including solver in inspector recruitment exam
करौंदी स्थित एक केंद्र पर दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में सोमवार को सॉल्वर सहित दो आरोपियों को चितईपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक परीक्षा देने के एवज में दस लाख रुपये का मूल अभ्यर्थी से सौदा हुआ था। फिलहाल दोनों के तार बिहार से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चितईपुर थाना अंतर्गत करौंदी स्थित एजीएम इंफोटेक सेंटर में दरोगा की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा थी। केंद्र प्रबंधक और परीक्षा करा रही एजेंसी के कर्मचारियों ने चेकिंग के दौरान एक अभ्यर्थी का आधार कार्ड संदिग्ध होने पर गेट पर ही रोक दिया। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड पर अलग-अलग फोटो से मामला पकड़ में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए विद्याशंकर निवासी भिटकुरी प्रयागराज ने बताया कि परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख में सौदा हुआ था। मेरा काम था कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र लेकर अभ्यर्थी सीट पर अपना थंब इम्प्रेशन देना, उसके बाद दूसरा व्यक्ति आकर परीक्षा देता, जिससे फिजिकल में मेरा थंब सही रहता और कोई दिक्कत नहीं होती। पुलिस की पूछताछ में विद्याशंकर ने बताया कि पहले टाइपिंग सीखता था, वहीं पर शैलेन्द्र चौधरी व महेंद्र कुमार निवासी प्रयागराज से मुलाकात हुई तो यह योजना बनी।
विज्ञापन

केंद्र से ही पकड़े गए दूसरे अभ्यर्थी बिहार गया के धनगाई निवासी विश्वजीत ने बताया कि विद्याशंकर का प्रवेश पत्र व आधार कार्ड पटना के रहने वाले दीपक के मामा का लड़का और उसका एक साथी ड्राइवर दिनेश जो नालंदा बिहार में रहता है, उसके कहने पर परीक्षा देने आया था। इसके एवज में 20 हजार रुपये मिलते। अभ्यर्थी प्रवेश के बाद अपना थंब इम्प्रेशन लगाकर बाहर निकलता तो उसकी जगह फर्जी फोटो लगाकर परीक्षा देता। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों को सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed