फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused of robbing saree businessman arrested committed crime in moving auto

Varanasi: साड़ी कारोबारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, चलती ऑटो में वारदात को दिया था अंजाम

Wed, 06 Sep 2023 05:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 05:58 PM IST
सार

वाराणसी के मीना बाजार निवासी साड़ी कारखाना संचालक व व्यवसायी जलालुद्दीन से बीते शुक्रवार रात हुई 40 हजार की लूट का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। वारदात में शामिल ऑटो चालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two accused of robbing saree businessman arrested committed  crime in moving auto
बड़ागांव थाने में लूटकांड का खुलासा करते अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहता क्षेत्र के मीना बाजार निवासी साड़ी कारखाना संचालक व व्यवसायी जलालुद्दीन से बीते शुक्रवार रात हुई 40 हजार की लूट का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले ऑटो चालक समेत दो आरोपियों का चालान कर दिया गया। उनके कब्जे से लूट के 25 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पासबुक आदि बरामद हुआ।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन टी सरवनन ने बताया की 25 अगस्त को लोहता थाना क्षेत्र निवासी जलालुद्दीन साड़ी की गद्दी से वापस लौट रहा था। इंग्लिशियालाइन स्थित ऑटो स्टैंड के पास खड़े ऑटो चालक शमशाद खान व अतहर अली ने उसे लोहता ले जाने के नाम पर ऑटो में बैठा लिया। रास्ते में मारपीट कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


उसके पास रखे 40 हजार रुपये नगद और 10 हजार रुपये के दुपट्टा आदि छीन लिए। बेहोशी की हालत में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ के पास फेंक दिया। शनिवार सुबह जलालुद्दीन अचेत हाल में मिला। होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह  लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली की हरहुआ प्राइमरी स्कूल के पास घटना का आरोपी रामनगर थाना क्षेत्र के पड़ाव निवासी शमशाद खान और चकिया थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी अतहर अली मौजूद है। सूचना पर बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर लूट में वांछित दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से 25 हजार नकद के साथ ही मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पासबुक और साड़ी बुनाई का सामान आदि  बरामद हुआ। दोनो आरोपियों का चालान कर दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया अतहरी अली चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की सिफारिश अपर पुलिस आयुक्त ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed