फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Twenty-five-year-old man strangled to death in Azamgarh

रात को दोस्त के साथ घर से निकला, सुबह नहर किनारे मिला शव

Sat, 22 Feb 2020 12:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 22 Feb 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Twenty-five-year-old man strangled to death in Azamgarh
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बहुपार निवासी पच्चीस वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया और चेहरा मिट्टी में दबा दिया गया था। सुबह शौच के लिए घर से निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि युवक कल शाम चार बजे किसी परिचित के साथ घर से निकला था।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बहुआपार निवासी जय प्रताप राजभर (25) पुत्र राजेंद्र राजभर शुक्रवार शाम चार बजे मुखालिसपुर निवासी परिचित युवक के साथ घर से निकला था। रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कहीं रुक गया होगा। शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर के किनारे किसी का शव पड़े देखा। चेहरा मिट्टी में दबा हुआ था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंच कर शव को निकलवाया और पहचान कराई। गले पर रस्सी से कसकर गला घोटने के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed