फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tweets on twitter after goldmine in sonbhadra

'सोने' के कारण सुर्खियों में सोनभद्र, 14 हजार से अधिक ट्वीट

Sat, 22 Feb 2020 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी , अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी , अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 Feb 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Tweets on twitter after goldmine in sonbhadra
gold mine

सोने का भंडार मिलने के कारण सोनभद्र प्रदेश और देश ही नहीं दुनिया में भी सुर्खियों में है। शनिवार को सोनभद्र ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा। दोपहर एक बजे तक हैशटैग सोनभद्र और हैशटैग गोल्ड माइंस को लेकर 14,000 से ज्यादा ट्वीट ट्विटर यूजर्स कर चुके थे।

विज्ञापन




सोनभद्र के कोन क्षेत्र की पड़रक्ष ग्राम पंचायत के समीप हरदी और सोन पहाड़ी में सोने के 3,350 टन भंडार का पता लगा है। इस भंडार को पूर्वांचल के साथ ही बिहार और झारखंड के विकास से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सोने के भंडार पर जब कामकाज शुरू होगा तो नक्सल प्रभावित सोनभद्र और मिर्जापुर ही नहीं चंदौली और बिहार व झारखंड के युवाओं के लिए भी रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मोदी और योगी को क्रेडिट
ट्विटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार के पारदर्शी कामकाज का नतीजा है। ऐसा माहौल पैदा हुआ है कि जो जहां हैं, वहीं बेहतर काम कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है।

वहीं, कई अन्य का यह भी कहना है कि यह भंडार 20 साल पहले खोज लिए गए थे। निरंतर काम कर नियमित कामकाज शुरू कराने में समय लगता है। क्रेडिट के असली हकदार भूवैज्ञानिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed