फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TV actress Vidisha Srivastava attended Baba Darbar

वाराणसी: टीवी अभिनेत्री विदिशा

Wed, 15 Feb 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
TV actress Vidisha Srivastava attended Baba Darbar
टीवी अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव पांच साल बाद अपनी जन्म स्थली काशी पहुंची। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा बनारस बदल गया है, लेकिन बनारसियों का अंदाज नहीं बदला। यही बनारस की पहचान है।
विज्ञापन

पिपलानी कटरा निवासी विदिशा टीवी सीरियल में काम रही हैं। उन्होंने कहा कि काफी कुछ बदल गया है। इस बदलाव की जरूरत भी थी। यहां गलियां, संस्कार और संस्कृति आज भी जिंदा है। यह सब देख के बहुत अच्छा लग रहा है। बाबा के नव्य भव्य धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। विदिशा से पूछा गया कि मुंबई में क्या मिस करती हैं, उनका कहना था, बनारसी कहीं भी रहे उसके दिल में बनारस रहता है। यहां का खानपान, गलियां, बोली, घाट, मंदिर सब मिस करती हूं। उन्होंने कहा कि अगर सेट पर कोई बनारसी मिल जाता है तो उससे बनारसी में बात करती हूं। बताया कि साउथ की 11 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन टीवी सीरियल से उनके शहर के लोग भी उन्हें पहचान रहे हैं। इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। अगर फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो जरूर करूंगी। अभी सीरियल पर पूरा ध्यान है। विदिशा ने बताया कि बनारस आ रहीं थी तो उनके दोस्तों ने बनारस की प्रसिद्ध चीजें और बाबा का प्रसाद मंगवाया है। सब साथ लेकर जा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed