फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck collides with car, two dead including former Pradhan in varanasi

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पूर्व प्रधान सहित दो की मौत

Tue, 03 Dec 2019 09:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 03 Dec 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with car, two dead including former Pradhan in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौबेपुर के भंदहा गांव के समीप सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से कार सवार चंद्रावती गांव के पूर्व प्रधान कैलाश उर्फ संतोष तिवारी (42) और बबलू सोनकर (35) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत चंद्रावती गांव निवासी पूर्व प्रधान संतोष सोमवार की रात 11:30 बजे कार से भंदहा के समीप एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। कार चला रहे संतोष के साथ उनके गांव का बबलू भी था। भंदहा के समीप पेट्रोल पंप के पास संतोष विपरीत दिशा में बढ़े तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई फीट ऊपर उछल कर सड़क पर गिरी। हादसे में संतोष और बबलू गंभीर चोट आई। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि संतोष एक बेटी और दो बेटों के पिता थे। वहीं, तीन बेटों के पिता बबलू सोनकर की पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही पत्नी बेसुध

पूर्व ग्राम प्रधान संतोष की मौत की जानकारी उनकी पत्नी मधु तिवारी को परिजनों ने घंटों बाद दी। संतोष की मौत की बात सुनते ही वह अचेत हो गईं। होश में आने पर उनकी हालत बेसुधों जैसी थी। मधु की हालत देख उनको ढांढस बंधा रही परिवार की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे जा रही थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed