{"_id":"5f834e5f8ebc3e9be27d980b","slug":"truck-collided-with-roadways-bus-death-of-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, मासूम समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, मासूम समेत तीन लोग घायल
Sun, 11 Oct 2020 11:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा चौराहे के पास रविवार को बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस के कंडक्टर की मौत हो गई। मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
रविवार रात जीरो रोड डिपो की बस गोरखपुर से प्रयागराज के लिए निकली थी। सिकरारा चौराहे पर बस सड़क किनारे खड़ी कर यात्री चाय पी रहे थे। परिचालक प्रयागराज के शिवकुटी थाने के तेलियरगंज निवासी शैलेश कुमार श्रीवास्तव (45) बस से उतर कर लघुशंका के लिए जा रहे थे। तभी जौनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने परिचालक को चपेट में लेते हुए बस में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बस चालक विजय कीर्ति त्रिपाठी, महताब (4) और रनिया(42) भी घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर व खलासी वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने कंडक्टर शैलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चालक को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। रोडवेज के एआरएम विजय कुमार ने अस्पताल पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए 5-5 हजार रुपये की सहायता दी। पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।