{"_id":"5ae5ed174f1c1b85028b73cb","slug":"truck-and-bus-hit-each-other-at-jaunpur-three-person-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः जौनपुर में बस-ट्रक भिड़े, तीन लोगों की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाकः जौनपुर में बस-ट्रक भिड़े, तीन लोगों की मौत, 15 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर से मिर्जापुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस रविवार को खेमापुर गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। हादसे के बाद बस और ट्रक के चालक भाग गए। घटना सुबह साढ़े छह बजे की है।
बस जौनपुर डिपो से मिर्जापुर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे खेमापुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। इसमें बस सवार राम उजागिर विश्वकर्मा (60) निवासी माया बाजार थाना महराजगंज फैजाबाद, मुकेश मोदनवाल (45) निवासी मड़ियाहूं जौनपुर और साधु वेशधारी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
रामउजागिर और उनके परिवार के लोग दो बच्चों के मुंडन के लिए विंध्याचल जा रहे थे। पुलिस ने15 घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सरोजनी पाठक (34), उनके पति नवल पाठक (40) निवासी धनबाद झारखंड, परिचालक बृजेश यादव निवासी कलापुर मड़ियाहूं को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गीता (18) पुत्री रामराज, रीता देवी पत्नी महेंद्र, निवासी निजामाबाद आजमगढ़, सोना (4) पुत्री प्रभु दयाल निवासी नेवादा जैतपुर फैजाबाद, सुमन देवी (45) पत्नी वंशगोपाल निवासी नमुई दामोदर रामपुर, मनमोहन (56) निवासी बरई नेवढ़िया जौनपुर, श्रीदेवी (40) बंशीपुर नेवढ़िया, बाबाजी राम (82) गजना गौराबादशाहपुर, अमृता देवी (50) पत्नी जयगोपाल निवासी बारीखुर्द नेवढ़िया, याकूब अंसारी (60) निवासी रामपुर, पवन तिवारी (26), रिजाशंकर (70) निवासी छंगापुरपट्टी, रामपुर चंद्रभान (70) सुभाषपुर मड़ियाहूं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।