{"_id":"58e5dcc64f1c1bf8335b4a26","slug":"triple-talaq-opposed-threatened-asks-cm-yogi-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक का किया विरोध, मिली धमकी, सीएम योगी से मांगेंगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक का किया विरोध, मिली धमकी, सीएम योगी से मांगेंगी मदद
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के मुद्दे पर बैठक की
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली मुस्लिम महिलाओं को मिली धमकी का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन
समय मिलते ही नाजनीन अंसारी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. हेमंत गुप्ता, प्रांतीय सेवा प्रमुख पूर्णेंदु उपाध्याय, सामाजिक कार्यकत्री शबाना बानो और गुड़िया कुरैशी मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
नाजनीन अंसारी का कहना है कि वो सीएम से मिलकर मुस्लिम महिलाओं को जान से मारने की धमकी देने वालों पर रासुका लगाकर जेल भेजने की मांग करेंगी। बता दें कि रविवार को मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से आयोजित महिला कचहरी में कुछ तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
उसी दिन शाम को उनमें से एक महिला के घर जाकर कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। नाजनीन अंसारी का आरोप है कि शक्करतालाब और नक्खीघाट के कुछ लोग हैं जो महिलाओं को डरा धमका रहे हैं।
इसके खिलाफ नाजनीन ने मंगलवार को आईजी से मिलकर इसकी लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।