{"_id":"60215bfe8ebc3e4a1561c3d7","slug":"triple-talaq-in-ghazipur-bride-returned-to-bihar-without-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रात को हुआ निकाह और सुबह तलाक, इस वजह से बिन दुल्हन लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रात को हुआ निकाह और सुबह तलाक, इस वजह से बिन दुल्हन लौटी बरात
Mon, 08 Feb 2021 09:14 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर जिले में तलाक का मामला सामने आया है। रात में निकाह हुआ और दूसरे दिन सुबह दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। चौंकाने वाली यह घटना कासिमाबाद क्षेत्र के कोतवाली स्थित एक गांव में हुई। गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी का निकाह था। बरात बिहार के बक्सर से आई थी। निकाह के बाद दूसरे दिन सुबह की रस्मों के दौरान कन्या पक्ष की औरतों को दूल्हा पोलियोग्रस्त लगा। यह बात लड़की को पता चली तो उसने शादी से इंकार कर दिया और थाने में पंचायत के बाद बराती लौट गए।
विज्ञापन
रविवार की शाम बरात गांव पहुंची थी। स्वागत और नाश्ते आदि के बाद मौलाना ने लड़का और लड़की का निकाह पढ़ाया। सोमवार सुबह लड़की पक्ष की कुछ औरतें दूल्हे को वैवाहिक रस्मों के लिए घर में ले गई कि अचानक एक औरत की निगाह दूल्हे के पोलियोग्रस्त दाहिने हाथ और पैर पर पड़ गई। वर पक्ष ने इसके बारे में कन्या पक्ष को नहीं बताया था। दूल्हे के पोलियोग्रस्त होने की जानकारी होने पर लड़की ने विदा होने से इनकार कर दिया। इस पर घराती एवं बरातियों में विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां पंचायत में तय हुई बात पर दूल्हे ने लड़की को तलाक दिया और किसी तरह मामला हल हुआ। बाद में बराती बिन दुल्हन के बिहार लौट गए।
विज्ञापन