फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tribal father lifted his ill son in the lap and reached the DM office

अस्पताल में इलाज नहीं तो बीमार बेटे को गोद में उठाकर डीएम ऑफिस पहुंचा आदिवासी पिता

Fri, 23 Jun 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Fri, 23 Jun 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
tribal father lifted his ill son in the lap and  reached the DM office
गोद में उठाकर पैदल पहुंचा जिलाधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मिर्जापुर जिला अस्पताल में एक गुरुवार को ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यहां चार दिनों से  जिला अस्पताल में भर्ती 10 वर्षीय बेटे का इलाज नहीं होने से मायूस पिता गुरुवार को पैदल ही बीमार बच्चे को गोद में लेकर डीएम ऑफिस  पहुंच गए। जहां डीएम के न रहने पर उनसे मिलने की आस में परिवार के लोग काफी देर तक कलेक्ट्रेट में इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


इसी बीच बच्चे की हालत और खराब होने पर वहां मौजूद लोगों ने बालक को आनन फानन में स्कूटी पर बैठा कर जिला चिकित्सालय पहुंचा कर उसे भर्ती कराया। जानकारी होने पर डीएम ने सीएमओ को बालक का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताते हैं कि  लालगंज थाना क्षेत्र के पतार कला गांव निवासी पप्पू कोल का इकलौता बेटा शिवा काफी दिनों से बुखार से पीड़ित है। जिसे सीएचसी लालगंज में भर्ती किया गया। हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

चार दिनों से जिला चिकित्सालय में भर्ती बालक का समुचित इलाज नहीं होने से परिजन आक्रोशित हो गए और गुरुवार को लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा देख चिकित्सकों ने आनन फानन में भर्ती मरीज को रेफर कर अपना पीछा छुड़ाना चाहा लेकिन परिजन बालक को बनारस ले जाने की बजाय उसे गोद में लेकर पैदल जिला मुख्यालय डीएम के पास पहुंच गए, लेकिन जिलाधिकारी खाना खाने चले गए जिससे उसकी मुलाकात नहीं हो सकी।


 जिलाधिकारी से न मिल पाने से वह मायूस हो गया इसी बीच लड़के की तबियत और खराब होने लगी तो कुछ समाज सेवियों ने उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मामला बढ़ते देख बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मौके पर पहुंच कर इलाज में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed