Corona Update: बीएचयू में कोरोना मरीजों पर आयुर्वेदिक दवाओं का ट्रायल शुरू, 20 मरीजों की दी दवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीजों को आयुर्वेदिक दवा दिए जाने की दिशा में प्रयास शुरू हो गया है। बीएचयू आयुर्वेद संकाय की टीम आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना मरीजों को दवा देने के साथ ही उसका नियमित फॉलोअप भी कर रही है।
अब सभी को परिणाम का इंतजार हैं। आयुर्वेद संकाय के डॉक्टर पीएस व्याडगी, वैद्य सुशील दुबे के साथ ही न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर आरएन चौरसिया, डॉ. ललित मीना, प्रो वाईबी त्रिपाठी, डॉ. केएन द्विवेदी, डा. एके द्विवेदी और डाक्टर विश्वंभरनाथ सिंह की टीम की देखरेख में ट्रायल चल रहा है। डॉक्टर व्याडगी ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 20 मरीजों को आयुर्वेदिक औषधि पंचगव्य घृत, गोजिह्वादी क्वाथ, शिरीषादी क्वाथ, शुंठी चूर्ण और संजीवनी बटी दिया गया हैं।
उन्होंने बताया कि समय-समय पर अस्पताल में भर्ती मरीजों का फॉलोअप किया जा रहा हैं, जिससे कि दवा का असर पता चल सके। सात अगस्त को दवा दी गई है। अब 15 दिन में परिणाम भी देखा जाएगा। इसके पहले जो मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं, उनके घर जाने के बाद भी मॉनिटरिंग की जाएगी।
दो ग्रुप में मरीजों को दी गई दवा
पहला ग्रुप-
गोजिह्वादी कवाथ 30 एमएल दिन में दो बार।
संजीवनी बटी 350 एमजी दिन में दो बार।
पञ्चगव्य घृत 10 ग्राम दिन में दो बार।
सुंठ्ठी चूर्ण दो बार एक-एक ग्राम।
दूसरा ग्रुप -
श्रीशादी कवाथ 40 एमएल दिन में दो बार।
संजीवनी बटी 350 एमजी दिन में दो बार।
पञ्चगव्य घृत 10 ग्राम दिन में दो बार।
सुंठ्ठी चूर्ण दो बार एक-एक ग्राम।
मरीजों के परिजनों को दिया गया है सुंठ्ठी चूर्ण
आयुर्वेद संकाय के वैद्य सुशील दुबे ने बताया कि कोरोना मरीजों के परिवार के 100 सदस्यों को कोरोना से बचाव के लिए शुंठी चूर्ण भी सुबह शाम चूसने के लिए दिया गया हैं। 1000 लोगों को पहले चरण में चूर्ण दिया जाना हैं।
कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. बल्लभ भाई कटारिया की देखरेख में चलने वाले इस काम में आयुर्वेद, आईएमएस के डाक्टरों की टीम के साथ ही आईआईटी बीएचयू के डॉ. सुनील मिश्र, प्रो. टीबी सिंह और माइक्रोबायोलॉजी से डॉ. प्रद्योत प्रकाश भी शामिल है।