{"_id":"61a5c67c4342663afd226dbc","slug":"traumatic-accident-in-varanasi-tailor-fell-on-door-from-roof-died-on-spot-body-stuck-in-sharp-nails","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: छत से नीचे दरवाजे पर गिरा दर्जी, नुकीली कीलों में फंसा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: छत से नीचे दरवाजे पर गिरा दर्जी, नुकीली कीलों में फंसा रहा शव
Tue, 30 Nov 2021 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:10 PM IST
सार
वाराणसी में मंगलवार की सुबह एक दर्जी छत से नीचे गिर गया था, जो दरवाजे पर ऊपर की ओर निकली हुई नुकीली कीलों में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सिगरा थाना के महमूरगंज स्थित पंचशील नगर कॉलोनी में दर्जी की छत से नीचे मकान के गेट पर गिरने से मौत हो गई। घंटे भर तक गेट पर ही औंधे मुंह दर्जी का शव पड़ा रहा। सुबह में आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। सिगरा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चजौली के बलुआ थाना क्षेत्र के समुदपुर निवासी गंगा सागर विश्वकर्मा(60) वाराणसी के महमूरगंज स्थित पंचशील नगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार अग्रवाल के मकान में रहकर अंडरगारमेंट्स की सिलाई और प्रेस का काम करता था। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि मुख्य गेट की छड़ पर बुजुर्ग का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
गेट की छड़ पर गिरने से पास में काफी खून फैला रहा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी समय गंगा सागर छत से नीचे गेट पर गिर गया।
विज्ञापन
एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।