{"_id":"66c9b2957cfa247b1f0d599e","slug":"transporter-angry-with-vda-for-allocating-land-in-transport-nagar-at-varanasi-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो साल में 10 बैठकें, वीडीए नहीं कर सका रेट का निर्धारण; ट्रांसपोर्टरों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो साल में 10 बैठकें, वीडीए नहीं कर सका रेट का निर्धारण; ट्रांसपोर्टरों ने जताया आक्रोश
Sat, 24 Aug 2024 03:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:44 PM IST
सार
वाराणसी के ट्रांसपोर्ट नगर में मनमाने ढंग से प्लॉट काटने के फरमान से ट्रांसपोर्टर आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि दो साल में 10 बैठकें हुईं, लेकिन अब तक वीडीए रेट का निर्धारण नहीं कर सका है।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन आवंटित करने को लेकर वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को लहरतारा में हुई। वीडीए के मनमाने ढंग से प्लॉट काटने के फरमान पर ट्रांसपोर्टरों ने आक्रोश जताया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि दो साल में 10 बैठकें हुईं, लेकिन अब तक वीडीए रेट का निर्धारण नहीं कर सका है।
विज्ञापन
अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि 12 वर्ष के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में पहले ट्रांसपोर्टरों को 100 से 2000 स्क्वॉयर मीटर तक के प्लॉट की आवश्यकता होगी, जो कि सरकारी अनुदान से कम से कम रेट में हो। 128 स्क्वॉयर मीटर का प्लॉट काटने से ट्रांसपोर्टरों का काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
वीडीए की ओर से पहले सही रेट तय हो और आवश्यकतानुसार प्लॉट काटा जाए, तब ट्रांसपोर्टरों को आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो। अन्यथा ट्रांसपोर्टर विरोध करेंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे। बैठक में मंडल प्रभारी सूर्यमणि तिवारी, सुनील कपूर, ताराशंकर वर्मा, टीएन तिवारी, संतोष सिंह, जेपी अग्रवाल रहे।
विज्ञापन