यूपी: इस रूट पर चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, बदले हुए मार्ग से होगा परिचालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के लखनऊ सेक्शन के कुंदनगंज में नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते भदोही से लखनऊ की ओर आने-जाने वाली ट्रेनें गुरुवार से रविवार तक(4 दिन) प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इससे रेलयात्रियों को समस्या हो सकती है।
भदोही के स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि यात्री वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं। इलाहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनें निर्धारिट रूट से संचालित होंगी।
अधीक्षक ने बताया कि इस आशय की एडवायजरी मंडल कार्यालय से प्राप्त हुई है। जिसमें बताया गया है कि 21 से 24 नवंबर तक लखनऊ रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। अप-डाउन पंजाब मेल एक्सप्रेस का 20 नवंबर से मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।
सूची के अनुसार 21 से 23 नवंबर तक 14219 व 14220 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस केवल रायबरेली तक ही चलेगी। 23 नवंबर को पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस, 22 से 24 नवंबर के बीच नीलाचल एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
अधीक्षक ने कहा कि ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए वे समय पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं। यह भी साफ किया कि जंघई से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इस फेरबदल के चलते जिन लोगों के ट्रेनों में आरक्षण थे उनके सामने कठिनाई खड़ी हो गई है। लोगों का कहना है कि विभाग एन मौके पर सूचित करता है, जिससे समस्या होती है।