{"_id":"5dadbdd48ebc3e01622a3924","slug":"trains-running-over-the-dead-body-chanduali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: शव के ऊपर से दौड़ती रही ट्रेनें, घंटों बाद पहुंची पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: शव के ऊपर से दौड़ती रही ट्रेनें, घंटों बाद पहुंची पुलिस
Mon, 21 Oct 2019 07:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के नई बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के पीथापुर गांव के समीप रविवार की देर रात ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने क्षत विक्षत शव देखा तो कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना देने के चार घंटे बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने से शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव के समीप रेलवे ट्रैक की अप लाइन में किसी अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सोमवार को सुबह टहलने गए ग्रामीणों को ट्रैक पर क्षत विक्षत शव देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के तुरंत बाद कोतवाल ने चौकी प्रभारी को फोन कर शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिये निर्देश दिया। इसके करीब चार घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची तब शव के ऊपर से धड़धड़ाती ट्रेनें गुजरती रहीं। इसे देख ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा।