फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train passangers make protest at mughal sarai station after AC failure

एक तो ट्रेन लेट उपर से AC खराब तो बिफरे यात्री, मुगलसराय स्टेशन पर किया हंगामा

Sun, 17 Jun 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुगलसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुगलसराय Updated Sun, 17 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
train passangers make protest at mughal sarai station after AC failure
एक घंटे बाद रवाना हुई डाउन द्वारका एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
ओखा से गुवाहाटी जा रही डाउन द्वारका एक्सप्रेस ट्रेन के कोच का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने रविवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बाद में मैकेनिकल विभाग के दो कर्मचारियों के ट्रेन के साथ जाने पर यात्री शांत हुए। घटना के कारण एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। 
विज्ञापन


 द्वारका एक्सप्रेस निर्धारित समय से सात बजे से तीन घंटे की देरी से सुबह दस बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने स्टेशन उप अधीक्षक से एसी न चलने की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा करने लगे। यात्रियों ने बताया कि लखनऊ से ही ट्रेन जगह-जगह रुक कर चल रही है। लखनऊ से कुछ आगे चलते ही एसी बंद हो गई। लगातार इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के हंगामा करने पर आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम पहुंची और समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में मैकेनिकल टीम पहुंची और जांच कर बताया कि बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण एसी नहीं चल रही है।


ट्रेन लगातार चलेगी तो एसी चलने लगेगी। मैकेनिक विभाग के दो कर्मचारी ट्रेन के साथ जाने के लिए तैयार हुए। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन 11 बजे रवाना हुई।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed