{"_id":"5b2676364f1c1bf26e8b8820","slug":"train-passangers-make-protest-at-mughal-sarai-station-after-ac-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तो ट्रेन लेट उपर से AC खराब तो बिफरे यात्री, मुगलसराय स्टेशन पर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तो ट्रेन लेट उपर से AC खराब तो बिफरे यात्री, मुगलसराय स्टेशन पर किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुगलसराय
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
एक घंटे बाद रवाना हुई डाउन द्वारका एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखा से गुवाहाटी जा रही डाउन द्वारका एक्सप्रेस ट्रेन के कोच का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने रविवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बाद में मैकेनिकल विभाग के दो कर्मचारियों के ट्रेन के साथ जाने पर यात्री शांत हुए। घटना के कारण एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
द्वारका एक्सप्रेस निर्धारित समय से सात बजे से तीन घंटे की देरी से सुबह दस बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने स्टेशन उप अधीक्षक से एसी न चलने की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा करने लगे। यात्रियों ने बताया कि लखनऊ से ही ट्रेन जगह-जगह रुक कर चल रही है। लखनऊ से कुछ आगे चलते ही एसी बंद हो गई। लगातार इसकी शिकायत की जा रही है लेकिन ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
यात्रियों के हंगामा करने पर आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम पहुंची और समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में मैकेनिकल टीम पहुंची और जांच कर बताया कि बैटरी डिस्चार्ज होने के कारण एसी नहीं चल रही है।
ट्रेन लगातार चलेगी तो एसी चलने लगेगी। मैकेनिक विभाग के दो कर्मचारी ट्रेन के साथ जाने के लिए तैयार हुए। इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन 11 बजे रवाना हुई।