फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train derailed in dildarnagar due to rock dropping from down loop line to main line

मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी, मौके पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी

Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
train derailed in dildarnagar due to rock dropping from down loop line to main line
मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला।

दानापुर मंडल के दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में गिट्टी गिरा कर डाउन लूप लाइन से मेन लाइन में जा रही मालगाड़ी की पीछे से आठवीं बोगी शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही स्टेशन अधीक्षक द्वारा इसकी सूचना तत्काल दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई।

नियंत्रण कक्ष की सूचना पर डीडीयू जंक्शन से एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को रवाना किया गया। इस कारण डाउन मेन लाइन आधे घंटे से जाम है। मालगाड़ी की बोगी को पटरी पर लाने का कार्य चल रहा है। इस बीच कोई ट्रेन न होने के कारण परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन



दिलदारनगर के यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मालगाड़ी को ताड़ीघाट ब्रांच लाइन से डाउन लूप लाइन में लाया जा रहा था। तभी अचानक एक बोगी पटरी से उतर गई। अभी मालगाड़ी को पटरी पर लाने का कार्य चल रहा है। उधर सूचना पाकर आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष वीके मिश्रा व लोकल थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed