{"_id":"5f0dd2adf71a6b6c6717e3f2","slug":"train-derailed-in-dildarnagar-due-to-rock-dropping-from-down-loop-line-to-main-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी, मौके पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी, मौके पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी
Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानापुर मंडल के दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में गिट्टी गिरा कर डाउन लूप लाइन से मेन लाइन में जा रही मालगाड़ी की पीछे से आठवीं बोगी शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही स्टेशन अधीक्षक द्वारा इसकी सूचना तत्काल दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई।
नियंत्रण कक्ष की सूचना पर डीडीयू जंक्शन से एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को रवाना किया गया। इस कारण डाउन मेन लाइन आधे घंटे से जाम है। मालगाड़ी की बोगी को पटरी पर लाने का कार्य चल रहा है। इस बीच कोई ट्रेन न होने के कारण परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
दिलदारनगर के यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मालगाड़ी को ताड़ीघाट ब्रांच लाइन से डाउन लूप लाइन में लाया जा रहा था। तभी अचानक एक बोगी पटरी से उतर गई। अभी मालगाड़ी को पटरी पर लाने का कार्य चल रहा है। उधर सूचना पाकर आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष वीके मिश्रा व लोकल थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन