{"_id":"5f7ccf998ebc3eefba412655","slug":"train-city-news-vns551386272","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की उपज को रेलवे देगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की उपज को रेलवे देगी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना काल में रेलवे माल भाड़ा की बढ़ोत्तरी को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे लगातार काम कर रहा है। इसके लिए बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन भी किया गया है। जिसके तहत रेलवे माल लदान में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब किसानों की सुविधा को देखते हुए मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन से किसान रेल चलाई जाएगी। इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही दिन निर्धारित किया जाएगा।
मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बलिया और आसपास के परिक्षेत्र में कृषि उपज की बहुतायत को देखते हुए रेलवे ने किसानों को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिससे किसान अपनी उपज को बड़ी मार्केट तक भेज सकते हैं व कृषि संबंधी सामान मंगा भी सकते हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल पर कृषि उपजों के परिवहन के संबंध में किसान स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग करने व इस विषय पर सुझाव देने के लिए किसान व कृषि व्यवसाय से जुड़े कारोबारी वाराणसी मंडल के संयोजक सदस्यों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा 9794843950 और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता 9794843900 से संपर्क भी कर सकते हैं। वहीं पिछले साल सितंबर की तुलना में इस साल के सितंबर में 80 फीसदी माल लदान में बढ़ोत्तरी हुई है। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का लक्ष्य 2024 में माल लदान दोगुना करने का है।