फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Train

क्लोन ट्रेन से खत्म होगी वेटिंग टिकट की झंझट

Wed, 09 Sep 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Train
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो रेल यात्रियों को वेटिंग टिकट से मुक्ति मिल जाएगी। तत्काल टिकट लेने के लिए रात से ही टिकट काउंटर पर लाइन नहीं लगानी होगी। वेटिंग टिकट वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने क्लोन ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि दीवाली व छठ पूजा से पूर्व इन ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड लगातार मंथन और समीक्षा कर यह पता लगा रहा है कि किन रूट की ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है। वहीं दीवाली व छठ पूजा पर मुंबई, सूरत, गुजरात, अहमदाबाद, नई दिल्ली से पूर्वांचल सहित बिहार से आने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है और ट्रेनों की संख्या कम होने के चलते काफी संकट हो सकता है।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन खुलने से पहले चलेगी क्लोन ट्रेन
क्लोन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों से पहले चलाया जाएगा, जिससे वेटिंग टिकट वाले सफर कर सके। वेटिंग टिकट वालों को एक दिन पहले क्लोन ट्रेन की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज के जरिए पहुंच जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि आपने महानगरी ट्रेन में 20 सितंबर को टिकट कराया और टिकट वेटिंग है तो ट्रेन खुलने से एक दिन पूर्व यानी कि 19 सितंबर को यात्री के मोबाइल पर कंफर्म टिकट का मैसेज आ जाएगा और महानगरी ट्रेन खुलने से कुछ घंटे पूर्व क्लोन ट्रेन खुलेगी। इससे रेल यात्रियों को राहत होगी तो वहीं रेलवे को भी टिकट कैंसिल कराने से घाटा नहीं होगा। वर्तमान समय में कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली मुंबई-नई दिल्ली और गुजरात, अहमदाबाद की ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अनुसार 12 सितंबर से चलने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी है। सात जोड़ी ट्रेनें वाराणसी से गुजरेंगी, जिसकी समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है। -रवि चतुर्वेदी, एडीआरएम, उत्तर रेलवे, कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed