फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

ट्रेन में परेशान श्रमिकों को ट्वीट का सहारा

Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
train
वाराणसी। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बेपटरी है। यात्री भूख प्यास से बेहाल हैं। 16 घंटे का सफर तय करने में यात्रियों को 32 से 35 घंटे का समय लग रहा है। कुछ ट्रेनें तो ट्रैक से भटक भी जा रही हैं। इतने समय गुजारने के दौरान श्रमिकों की हालत खराब होनी तय है।
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी में ट्रेन 2 से 4 घंटे तक धूप में खड़ी कर दी जा रही है। गर्म तवे की तरह तपती ट्रेन की बोगियों में यात्री भूख प्यास से तड़प रहे हैं। कुछ ट्रेनों में पानी नहीं तो कुछ कोच में पंखे तक नहीं चल रहे। ट्रेनों में भोजन व पानी मुहैया कराने और जल्द से जल्द ट्रेन चलाने को लेकर श्रमिक लगातार रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को ट्वीट कर रहे हैं। जिसके बाद संबंधित डीआरएम को मैसेज फारवर्ड किया जा रहा है। इन दिनों उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम और पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के डीआरएम को सबसे अधिक ट्वीट किया जा रहा है। तय समय पर ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर श्रमिकों को भोजन और पानी बोतल का इंतजाम किया जा रहा है। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में फल भी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed