फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic

गोदौलिया से मैदागिन के बीच नो व्हीकल जोन

Thu, 12 Nov 2020 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
traffic
वाराणसी। धनतेरस और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन-पूजन को देखते हुए गोदौलिया से मैदागिन के बीच नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था बुधवार की रात 12 बजे से लेकर दिवाली यानी 14 नवंबर की रात 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान गोदौलिया से मैदागिन के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सभी प्रकार के वाहन पास दिवाली तक निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था के तहत गोदौलिया से मैदागिन की ओर जाने वाले सभी वाहन रामापुरा होते हुए लहुराबीर होकर मैदागिन की तरफ जाएंगे। भीड़भाड़ अधिक होने पर बेनिया तिराहा, सोनारपुरा, गोदौलिया और मैदागिन की ओर आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यातायात संबंधी किसी भी समस्या के लिए एसपी ट्रैफिक के मोबाइल नंबर 9454401874 और सीओ ट्रैफिक के मोबाइल नंबर 9454401647 पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन

यहां रहेगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था
बेनियाबाग पार्क, टाउनहाल मैदान, सनातन धर्म इंटर कालेज नई सड़क, मजदा सिनेमा, पीडीआर कांप्लेक्स
सुगम यातायात के लिए तैनात रहेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह से 14 नवंबर तक गुरुबाग तिराहा, गिरजाघर चौराहा, गोदौलिया चौराहा, रामापुरा, बेनिया तिराहा, चौक और मैदागिन में ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। कोई भी वाहन लेकर नो व्हीकल जोन में न आ सके, यह सुनिश्चित करना ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ इन वाहनों को मिलेगी छूट
रूट डायवर्जन की व्यवस्था के दौरान चुनिंदा वाहनों को ही छूट दी जाएगी। इसके तहत मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन आ-जा सकते हैं। वहीं, शव वाहन और स्कूली वाहन परिवर्तित मार्ग से ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed