{"_id":"5fa803dbb36998011d55bd9b","slug":"traffic-police-wearing-flower-garland-for-those-not-wearing-helmets","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट नहीं पहनने वालों को ट्रैफिक पुलिस पहना रही फूलों की माला, कई वाहनों का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट नहीं पहनने वालों को ट्रैफिक पुलिस पहना रही फूलों की माला, कई वाहनों का कटा चालान
Sun, 08 Nov 2020 08:12 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
फूलों की माला पहनाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यातायात जागरूकता माह के दौरान नियम तोड़ने वालों के लिए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस अनोखा तरीका अपना रही है। दोपहिया वाहन सवारों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, कार चलाने के दौरान सील बेल्ट नहीं लगाकर चलने वाले वाहन स्वामियों को रविवार की शाम फूलों की माला पहनाकर नियम का पालन करने को जागरूक किया गया। लंका बीएचयू गेट के पास बुलेट औऱ बाइक सवारों को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा माला पहनाई गई। वहीं कई वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यातायात नियम पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान फूलों की माला सहित विभिन्न तरीकों से जागरूक किया गया। एक नवंबर से जिले में यातायात जागरूकता माह चल रहा है। उन्होंने अपील किया कि हर कोई यातायात नियम का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन