फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic Police's 'ANPR' to crack down on vehicle thieves

वाहन चोरों पर शिकंजा कसेगा ट्रैफिक पुलिस का ‘एएनपीआर’

Sun, 06 Jun 2021 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic Police's 'ANPR' to crack down on vehicle thieves
वाराणसी। शहर में चोरी के वाहन लेकर चलने वालों और वाहन चोरी करने वालों की अब खैर नहीं है। वाहन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्रिशन (एएनपीआर) सिस्टम रविवार को लांच किया जाएगा। पिछले पांच साल में चोरी हुए वाहनों का डाटा भी सिस्टम में फीड किया जा रहा है। इससे वाहनों को भी बरामद करने में हद तक मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए सिटी कमांड सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। नंबर प्लेट की पहचान होने के बाद चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों को कंट्रोल रूम से वायरलेस सिस्टम से प्रसारित कराकर पकड़वाया जा सकेगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने बताया कि पिछले पांच साल में चोरी हुए वाहनों के डाटा को फीड करने की तैयारी शुरू हो गई है। एएनपीआर सिस्टम से चोरी हुए वाहनों की बरामदगी और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील किया है कि वाहन चोरी की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed