{"_id":"599f37924f1c1b96528b4a16","slug":"traffic-police-do-good-job-in-varanasi-for-new-born-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस की नेक पहल, मात्र 20 मिनट में सिगरा से एयरपोर्ट पहुंचाया बीमार नवजात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस की नेक पहल, मात्र 20 मिनट में सिगरा से एयरपोर्ट पहुंचाया बीमार नवजात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस ने एक बीमार नवजात की जान बचाने के लिए पूरी संवेदना दिखाई और उसकी एंबुलेंस को सिगरा से बाबतपुर एयरपोर्ट तक का सफर महज 20 मिनट में तय कराया। वहां से उसे एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल भेजा गया।
अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो ट्रैफिक पुलिस की टीम के लिए ढाई हजार के नगर पुरस्कार की घोषणा की गई। गिलट बाजार निवासी डॉ. अखिलेश सिंह के परिवार की महिला ने बीते 18 अगस्त को सिगरा स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी खुशबू को जन्म दिया था।
नवजात के हृदय में छेद होने के कारण उसे अस्पताल की एनआईसीयू में रखा गया था। गुरुवार को हालत बिगड़ती देख आननफानन में डॉक्टरों ने खुशबू को नई दिल्ली रेफर कर दिया। तय हुआ कि खुशबू को बाबतपुर से एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
मगर, सिगरा से बाबतपुर एयरपोर्ट के बीच की दूरी और जाम को देख परिवारीजन चिंतित हो गए और ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया।
मामले की जानकारी पर प्रभारी यातायात निरीक्षक अविचल पांडेय ने अपनी टीम के एचसीपी प्रद्युम्न सिंह, कांस्टेबल कुंदन कुमार, राजेश कुमार और चालक सुनील यादव के साथ खुशबू को जल्द से जल्द एयरपोर्ट पहुंचाने का निर्णय लिया।
इसके बाद एंबुलेंस के आगे ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी लगी और 20 मिनट में खुशबू एयरपोर्ट पहुंच गई। परिवारीजनों ने ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार जताते हुए आला अधिकारियों को उनकी नेकदिली की जानकारी दी।