{"_id":"61803b1be5112277cf464ee8","slug":"traffic-management-collapsed-in-varanasi-everywhere-road-jam-in-city-on-dhanteras-and-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ट्रैफिक मैनेजमेंट ध्वस्तः जाम से थमी शहर की रफ्तार, हर इलाके में लोगों ने झेली जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ट्रैफिक मैनेजमेंट ध्वस्तः जाम से थमी शहर की रफ्तार, हर इलाके में लोगों ने झेली जाम की समस्या
Tue, 02 Nov 2021 12:38 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:38 AM IST
सार
सोमवार को सुबह से ही शहरवासियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। मलदहिया फूलमंडी पर सुबह में फूल-माला की बिक्री के लिए जिले भर से व्यापारी और खरीददार उमड़े तो सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
शहर के कई क्षेत्र जाम की चपेट में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनतेरस और दीपावली से पहले ही शहर की रफ्तार को जाम ने थाम लिया। शहर के हर इलाके में लोग जाम की समस्या से दो चार हुए। लंका से लेकर गोदौलिया, मैदागिन से लेकर इंग्लिशिया लाइन, डीरेका से लेकर सिगरा क्षेत्र जाम की चपेट में रहा। यातायात पुलिस का ट्रैफिक मैनेजमेंट ध्वस्त होने के कारण शहरवासियों के वाहन रेंगते रहे। सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर रात तक बना रहा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही शहरवासियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। मलदहिया फूलमंडी पर सुबह में फूल-माला की बिक्री के लिए जिले भर से व्यापारी और खरीददार उमड़े तो सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद लहरतारा बौलिया मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
शाम होने के साथ ही बाजारों में जब भीड़ उमड़ी तो जगह-जगह चौराहों पर जाम का नजारा भी आम हो गया। महमूरगंज सिगरा, रथयात्रा, लंका, मैदागिन, चेतगंज, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, बेनियाबाग, गिरजाघर चौराहा, लक्सा, नदेसर, घौसाबाद, पुराना वरुणा पुल, विशेश्वरगंज का इलाका सबसे अधिक जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
पढ़ेंः अन्न-धन की देवी की एक झलक पाने को लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, गेट नंबर एक से मिलेगा प्रवेश