फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic diversion implemented for third Monday of Sawan in varanasi Vishwanath Dham

Varanasi: सावन के तीसरे सोमवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, वाहन लेकर न जाएं विश्वनाथ धाम की ओर

Sun, 31 Jul 2022 03:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 03:16 PM IST
सार

सावन माह के तीसरे सोमवार को देखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों की ओर से डायवर्जन शनिवार की रात से लागू है।

विज्ञापन
Traffic diversion implemented for third Monday of Sawan in varanasi Vishwanath Dham
सावन के दोनों सोमवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात 8 बजे से वाराणसी शहर में डायवर्जन लागू किया। यह डायवर्जन मंगलवार सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर रात से ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


किसी भी प्रकार के वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने पुलिसकर्मियों को डायवर्जन का पालन कराने, श्रद्धालुओं को पार्किंग संबंधी व्यवस्था आदि का निर्देश दिया है। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार मैदागिन, गोदौलिया, सोनारपुरा चौराहा, गुरुबाग, रामापुरा, बेनिया तिराहा, रवींद्रपुरी स्थित ब्राडवे होटल तिराहा, सोनारपुरा, गोदौलिया और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन


सिर्फ पैदल ही लोग आवाजाही कर सकेंगे। उधर, प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कछवा रोड, राजातालाब, मोहनसराय, रोहनिया, मड़ौली तिराहा, मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा तक एक लेन सिर्फ कांवरियों के लिए रिजर्व रहेगा। साथ ही कांवरियों के वाहन भी लक्सा के आगे नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदागिन से आगे केवल पैदल जाने की अनुमति

जौनपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबतपुर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर तिराहा, दैत्रावीर, वरुणा ब्रिज, अंधरापुल चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक और इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेंगे। आजमगढ़ से आने वाले चोलापुर, लालपुर पुलिस चौकी, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा से तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर सकेंगे। गाजीपुर-आशापुर मार्ग आशापुर चौराहा, कज्जाकपुरा, भदऊचुंगी, मच्छोदरी कोतवाली, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल ही आगे जा सकेंगे।

सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर प्रमुख शिवालयों और कांवरिया रूटों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीसीपी काशी रामसेवक गौतम और एडीसीपी काशी राजेश पांडेय ने फोर्स के संग गिरजाघर, गोदौलिया आदि क्षेत्रों में गश्त किया। गोदौलिया से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक पैदल गश्त करते हुए ड्यूटी प्वाइंट स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित को दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed