फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic conditions failure in varanasi city full day road jam ambulances and many VVIP vehicles stuck

बनारस में यातायात की हालतः जाम से दिन भर हांफता रहा शहर, फंसी एंबुलेंस, वीवीआईपी गाड़ियां

Tue, 14 Sep 2021 01:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Sep 2021 01:23 AM IST
सार

सोमवार को वाराणसी के कई इलाकों में जाम की वजह से दोपहिया, चार पहिया वाहन दिन भर फंसे रहे। इसके अलावा एंबुलेंस और वीवीआईपी गाड़ियां भी जाम में फंसी रही। नदेसर, चौकाघाट, अंधरापुल आदि जगहों पर दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। 

विज्ञापन
Traffic conditions failure in varanasi city full day road jam  ambulances and many VVIP vehicles stuck
नदेसर में लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में कहीं सड़क बन रही है तो कहीं पेयजल की पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई कराई गई है। इस वजह से रास्ते को वनवे कर दिया गया है। ऐसे में कब कहां जाम लग जाए, कहा नहीं जा सकता है। सोमवार को शहर के कई इलाकों में जाम की वजह से दोपहिया, चार पहिया वाहन दिन भर फंसे रहे।

विज्ञापन


इसके अलावा एंबुलेंस और वीवीआईपी गाड़ियां भी जाम में फंसी रही। नदेसर, चौकाघाट, अंधरापुल आदि जगहों पर दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। नदेसर मस्जिद के पास मुख्य सड़क पर क्षतिग्रस्त पेयजल की पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इस वजह से रास्ता वन वे कर दिया गया है। इस वजह से यहां पर सुबह दस बजे ही भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


लोगों के वाहनों के पहिए थम गए। शाम तक वाहनों की कतार लगी रही। धूप भी इतनी तेज रही कि उसमें खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। उधर चौकाघाट, हुकुलगंज, खजूरी, पांडेयपुर, अंधरापुल में भी लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा गोदौलिया, चौक , मैदागिन आदि जगहों पर भी जाम से लोग परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed