फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic Challan for drive in wrong direction in varanasi by new camera

काशीवासियों ध्यान दें: अब गलत दिशा में चलेंगे तो होगा चालान, शहर में निगरानी का बढ़ेगा दायरा

Tue, 20 Aug 2024 04:20 PM IST
प्रगति चंद सार्थक पांडेय, वाराणसी।
सार्थक पांडेय, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

वाराणसी जिले में सिटी कमांड सेंटर के फेस-1 को अपडेट किया जा रहा है। इसके तहत शहर के 30 चौराहों पर नए कैमरे लगेंगे। इनकी मदद से गलत दिशा में चलने वाले लोगों का चालान किया जाएगा।  

विज्ञापन
Traffic Challan for drive in wrong direction in varanasi by new camera
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

वाराणसी शहर के 30 प्रमुख चौराहों पर 81 नए कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें सात चौराहों पर स्वचालित नंबर-प्लेट पहचान (एनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद चौराहों पर गलत दिशा से चलने वालों का चालान भी किया जा सकेगा। कैमरे लगने के बाद सेंटर के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट किया जाएगा। अभी तक गलत दिशा में गाड़ी चलने पर चालान नहीं हो पाता है, क्योंकि इस साफ्टवेयर में ऑप्शन नहीं है। इसके लिए सिटी कमांड सेंटर फेस-1 और स्मार्ट सिटी मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन


अभी तक गलत साइट से चलने वालों का चालान ट्रैफिक पुलिस फोन में फोटो खींच कर करती है। जिसकी वजह से चालान कम हो पाता है और ट्रैफिक पुलिस को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को अपडेट किया जा रहा है। गलत दिशा में चलने पर 500 से 2000 के बीच का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने दो महीने पहले सभी टीआई से अपने क्षेत्र में प्रमुख चौराहों पर जहां कैमरे सही नहीं है, उसकी जानकारी मांगी थी। सभी टीआई ने 23 चौराहों पर नए फिक्स कैमरे लगवाने की मांग की। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्मार्ट सिटी और शासन को रिपोर्ट भेज दी है। कैमरे लग जाने के बाद सिटी कमांड सेंटर से उन क्षेत्रों की भी निगरानी हो सकेगी, जहां अभी तक नहीं हो पाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अभी करीब 35 हजार कैमरे लगए गए हैं। यहां से सिटी कमांड सेंटर शहर पर नजर रखता है। साथ ही प्रतिदिन एक हजार से अधिक वाहनों का चालान किया जाता है। इसमें हेलमेट न पहनना, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करना, सीट बेल्ट न पहनना, वाहन चलाते समय मोबाइल, इयरफोन का इस्तेमाल, ओवर स्पीड आदि के चालान सिटी कमांड सेंटर के फेस-1 से किया जाता है। लेकिन जल्द ही गलत दिशा में चलाने पर चालान शुरू हो जाएगा।
 
इन चौराहों पर लगेंगे एनपीआर कैमरे
रथयात्रा, गुरुबाग, मलदहिया, मंडुवाडीह, चितईपुर, सुंदरपुर, चौकाघाट चौराहा

इन रास्तों पर लगेंगे नए कैमरे

पुलिस लाइन, सेंटर जेल से सनबीम कॉलेज के रास्ते पर, संदहा (नया बस स्टैंड), पांडेयपुर पुल के पास, राजघाट पुल के दोनों तरफ, अर्दली बाजार के चौकी महावीर मंदिर, बीएचयू, गदौलिया के पास ।

सात महीने में 28923 वाहनों का चालान
जनवरी    2236
फरवरी   2122
मार्च      10266
अप्रैल    7050
मई       427
जून       1442
जुलाई   1532
(ट्रैफिक पुलिस के अनुसार)
 
अधिकारी बोले
यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने का खाका खींचा गया है। जल्द ही इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। - राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed