फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traders Interest in samajwadi party government historical work done by our govt said Ashutosh Sinha in Varanasi

वाराणसी: व्यापारियों का सपा सरकार में हित, व्यापारी समाज के लिए किए ऐतिहासिक कार्य- आशुतोष सिन्हा

Sun, 29 Aug 2021 06:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Aug 2021 06:04 PM IST
सार

आशुतोष सिन्हा ने कहा कि जनहित की भावना के आधार पर सपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

विज्ञापन
traders Interest in samajwadi party government historical work done by our govt said Ashutosh Sinha in Varanasi
सभा को संबोधित करते आशुतोष सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) की व्यापार सभा ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं व्यापारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी स्नातक खंड से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने संबोधन में कहा कि जनहित की भावना के आधार पर सपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सपा में कभी भी किसी भी समाज के वर्ग और जाति को नहीं देखा गया।
विज्ञापन


सपा ने व्यापारियों के हित में कई कार्य किए। हमने व्यापारियों के हित में आवश्यक वस्तु अधिनियम को शिथिल करना, चुंगी, तहबाजारी, इंस्पेक्टर राज को समाप्त किया है। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की शुरूआत भी सपा सरकार में हुई। उन्होंने कहा कि आगे भी व्यापारियों के सहयोग से 2022 में सपा सरकार बनेगी और व्यापार एवं व्यापारिक हित में निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न एवं दोहन के खिलाफ व्यापारियों के हित के लिए जरूरत पड़ी तो वह विधान परिषद में भी सवाल उठाएंगे। पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित एक कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम समाजवादी व्यापार सभा के सभी आठों विधान सभाओं के पदाधिकारियों, वाराणसी के सम्मानित व्यापार मंडलों और व्यापारी व वैश्य समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ अनुशासित एवं भव्य रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed