फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders closed Visheshwarganj mandi protest against harassment Accused municipal officials varanasi

वाराणसी: नगर निगम के अधिकारियों पर भड़के व्यापारी, उत्पीड़न के विरोध में बंद रखी विशेश्वरगंज मंडी

Sat, 23 Nov 2019 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Traders closed Visheshwarganj mandi protest against harassment Accused municipal officials varanasi
नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

पॉलीथिन को लेकर आए दिन नगर निगम के अधिकारियों द्वारा छापेमारी व उत्पीड़न के विरोध में शनिवार की सुबह व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। पूर्वांचल की सबसे बड़ी विशेश्वरगंज मंडी के व्यापारियों ने नगर निगम कोतवाली जोनल अधिकारी व टीम द्वारा एक व्यापारी संग दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी।

विज्ञापन


तीन पहर तक बंद दुकानों को सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाली इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने खोला। इधर, विशेश्वरगंज-भैरोनाथ व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी केदार जायसवाल ने जोनल अधिकारी व टीम पर कार्यवाही को लेकर कोतवाली में तहरीर भी दर्ज कराई है। तीन पहर तक दुकानों के बंद होने से पूर्वांचल भर से आए आढ़तियों संग व्यापारियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

 
नगर निगम कोतवाली जोन अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों का दल विशेश्वरगंज मंडी में पॉलीथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहा था। इसी बीच व्यापारी केदार जायसवाल का आरोप है कि दुकान पर दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचे नगर निगम कोतवाली जोन अधिकारी के संग कर्मचारियों ने पॉलीथीन का कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य व्यापारियों के जुटने और माहौल तल्ख समझ आने में नगर निगम कर्मचारियों का दल विशेश्वरगंज मंडी से खिसक लिया। हालांकि गुस्साएं सभी व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। विशेश्वरगंज-भैरोनाथ व्यार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कहा कि आएदिन पालीथिन जांच के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि व्यापारी खुद पालीथिन मुक्त शहर को रखने में जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

खरीदारी को आने वाले ग्राहकों को कपड़े का झोला आदि दिया जाता है। करीब तीन बजे के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता करने के बाद व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि दोबारा व्यापारियों के संग इस तरह की घटनाएं नहीं होगी। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानों का शटर उठाया।

वहीं व्यापारी केदार जायसवाल ने नगर निगम कोतवाली जोन के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में जबरन पैसा वसूलने, धमकाने आदि मामलों में तहरीर दिया है। विरोध प्रदर्शन में प्रतीक गुप्ता, अशोक गुप्ता, अशोक अग्रहरि, अलखनाथ गोस्वामी, शरद केशरी, पवन गुप्ता, दिनेश चौरसिया, दुर्गादास, गौरव साहु, शशांक साहु, राजकिशोर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed