फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tractors rally five thousand farmers will be honored in BJP's Khat Chaupal in Varanasi

वाराणसी: भाजपा करेगी खाट चौपाल, 700 ट्रैक्टरों की निकलेगी रैली

Sat, 27 Nov 2021 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 01:18 PM IST
सार

वाराणसी में 28 नवंबर को खाट चौपाल से भाजपा चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस दौरान पांच हजार किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
tractors rally five thousand farmers will be honored in BJP's Khat Chaupal in Varanasi
वाराणसी में शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली व खाट चौपाल के जरिए चुनावी समर का आगाज करेगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान सम्मान चौपाल में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे पिंडरा विधानसभा के विश्वनाथपुर गांव में किसान सम्मान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ट्रैक्टर महारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  
विज्ञापन


किसानों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह बीरू ने कहा कि ट्रैक्टर रैली में लगभग 700 ट्रैक्टर बाबतपुर हवाई अड्डे से प्रदेश अध्यक्ष के साथ बाबतपुर चौराहे से बसनी बाजार होते हुए बड़ागांव बाजार से गांग कला भट्ठा से कनियर वह भीटी से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 

अंगवस्त्रम देकर करेंगे सम्मानित

कार्यक्रम में करीब पांच हजार किसानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री पवन चौबे ने बताया कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, जिला मंत्री शिवानंद राय, जिला मंत्री फौजदार शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed