फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tractor rally also come in varanasi if needed Rakesh Tikait roared in Sarva Seva Sangh case

Varanasi: जरूरत पड़ी तो बनारस भी आ जाएगा ट्रैक्टर, सर्व सेवा संघ मामले में राकेश टिकैत ने भरी हुंकार

Thu, 10 Aug 2023 08:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Aug 2023 08:12 PM IST
सार

गांधी-जेपी की विरासत के नाम से मशहूर वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ का भवन व परिसर पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। इसके विरोध में गुरुवार को शास्त्री घाट पर जनप्रतिशोध सभा हुई। राकेश टिकैत, मेधा पाटकर और योगेंद्र यादव समेत कई अन्य लोगों  ने सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
tractor rally also come in varanasi if needed Rakesh Tikait roared in Sarva Seva Sangh case
जनप्रतिरोध सभा में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी-जेपी की विरासत के नाम से मशहूर सर्व सेवा संघ की ओर से गुरुवार को वाराणसी के शास्त्री घाट पर जनप्रतिरोध सभा हुई। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भाजपा पर जमीन लूटने वाली पार्टी का आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो ट्रैक्टर बनारस भी आ जाएगा। टिकैत ने कहा कि हमारे पूर्वजों की कोशिशों से बना यह संस्थान धरोहर है। अबकी बार सर्दी में सड़क को गर्म करना होगा।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि आज महात्मा गांधी के सत्याग्रह की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर गंगा को बचाना चाहते हैं तो सर्व सेवा संघ को बचाना होगा। ये मजदूर किसान पर हमला है। इसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ पर अब रेलवे का कब्जा, कभी भी चल सकता है बुलडोजर, बड़े आंदोलन की तैयारी में गांधीवादी

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल जमीन का नहीं गांधी की विरासत का है

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा संसद बहुत बड़ी है पर संसद से बड़ी सड़क है। बनारस में गांधी की विरासत सर्व सेवा संघ 70 साल से मौजूद है। सरकार कहती है संघ ने कब्जा कर रखा है। यह गैरकानूनी है। सवाल जमीन का नहीं गांधी की विरासत का है। वरिष्ठ गांधीवादी कुमार प्रशांत ने कहा कि आज गंगा के किनारे हम सब लोग देश के अलग-अलग जगह से यहां आए हैं। इतने लोगों की मौजूदगी इस बात को दर्शाती है कि बनारस में सरकार कितना गलत कर रही है।

बनारस में जमीन की लूट हो रही

tractor rally also come in varanasi if needed Rakesh Tikait roared in Sarva Seva Sangh case
जनप्रतिरोध सभा में राकेश टिकैत समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

रामधीरज ने कहा कि बनारस में जमीन का अधिग्रहण नहीं बल्कि लूट हो रही है। पूर्व विधायक पंकज पुष्कर ने कहा ये हमला एक बड़ा सबक है। रंजू सिंह ने कहा कि कोई भी आंदोलन महिलाओं के बिना अधूरा है। इस सभा में यूपी के भी प्रमुख जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता आए। प्रेरणा कला मंच की रंगकर्मी टीम ने जनवादी गीत गाए। सभा में अरुंधति धुरु, फैसल, अफलातून भाई, चंदन पाल, डॉ. सुनीलम, प्रो. आनंद कुमार, आशा भोथरा, फिरोज मिठिबोलवाला आदि शामिल रहे।

सर्व सेवा संघ में नहीं मिला मेधा पाटकर को प्रवेश

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर को लेकर चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को मेधा पाटकर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने सर्व सेवा संघ के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया तो जिला प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। प्रवेश न मिलने पर पाटकर ने कहा कि सरकार गांधी की विरासतों का गला घोंटने का काम कर रही है। दरअसल, रेलवे के द्वारा सर्व सेवा संघ परिसर में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि मेधा पाटकर सर्व सेवा संघ को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी लेने के बाद मौके से चली गईं। एहतियातन मौके पर आदमपुर और जैतपुरा इंस्पेक्टर के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

राकेश टिकैत के आने की सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय

किसान नेता राकेश टिकैत के राजघाट पहुंचने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि टिकैत सर्व सेवा संघ नहीं पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों से मुलाकात करने चले गए। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार सर्व सेवा संघ की जमीन सरकार छीन रही है। गांधी विचारधारा से जुड़ी संस्थाओं को खत्म कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed