फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Town planning scheme will take shape in Saresar and Alinagar of Chandauli

चंदौली के सरेसर और अलीनगर में टाउन प्लानिंग स्कीम लेगी आकार, वीडीए की निगरानी में उड़ा ड्रोन

Tue, 15 Sep 2020 11:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 15 Sep 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Town planning scheme will take shape in Saresar and Alinagar of Chandauli
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला

सुनियोजित विकास की कवायद में जुटी विकास प्राधिकरण अब चंदौली के सरेसर और अलीनगर में टाउन प्लानिंग स्कीम लागू करेगी। किसानों की जमीन अधिग्रहित कर सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मंगलवार को कंसलटेंट के एक्सपर्ट कर्मियों ने ड्रोन उड़ाकर वहां करीब 300 हेक्टेयर एरिया का सर्वे किया। उम्मीद है कि सबसे पहले यहीं योजना आकार लें। हालांकि इस बीच वीडीए ने उम्मीदें रिंग रोड पर भी नहीं छोड़ी है और वहां भी अगले सप्ताह ड्रोन उड़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन


अब टाउन प्लानिंग स्कीम चंदौली जिले के सरेसर और अलीनगर में आकार लेगी। इसके लिए वहां के 70 प्रतिशत किसान राजी भी हो गए हैं। उधर, किसानों की सहमति और उत्सुकता को देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण के माध्यम से एनएच-19 और 2 को जोड़ने वाले इन दोनों ही मौजा में वीडीए वीसी ने एसडीएम को भेजकर भौतिक सत्यापन कराते हुए किसानों के सामने योजना को रखा था।
विज्ञापन


उनमें से 70 प्रतिशत किसान योजना को लेकर आशान्वित व राजी हैं। करीब 300 हेक्टेयर में आकार लेने वाले टाउन प्लानिंग स्कीम का ड्रोन से सर्वे करने के लिए अहमदाबाद से नेक्टर इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट कंसलटेंसी के तीन एक्सपर्ट के अलावा भारी भरकम टीम बनारस में दो दिनों से डेरा डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार की सुबह टीम वीडीए की मुगलसराय वार्ड के अंतर्गत स्थित सरेसर व अलीनगर में पहुंची और ड्रोन से सर्वे की। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि टीम करीब एक सप्ताह वहां रहेगी और हर बिंदुओं पर पड़ताल करने के बाद वह रिंग रोड के अलावा शहर के अन्य कई हिस्सों की भी पड़ताल करेगी। जहां बेहतर जगह चिह्नित होगा, वहां सरकार की मंशा के अनुरूप टीपीएस योजना को आकार दिया जाएगा।

लोकल एरिया प्लान के तहत अस्सी का होगा पुनर्विकास

 लोकल एरिया प्लान के तहत अस्सी क्षेत्र का पुनर्विकास होगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण इसकी कार्यदाई संस्था है। पहले चरण में तेलियाबाग, साजन तिराहा, रथयात्रा, लक्सा, गिरजाघर चौराहा, लहुराबीर मार्ग होते हुए तेलियाबाग के बीच के हिस्से का विकास होगा। दूसरे चरण में पौराणिक व धार्मिक महत्व के अस्सी का विकास होगा। इस इलाके की उन सड़कों व गलियों को विकसित किया जाएगा, जो गंगा नदी के घाटों से जुड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed