फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tow child burn at killed due to fire in home at chandauli and ghazipur

गाजीपुर और चंदौली में दो मासूमों की आग में झुलसकर मौत, दो अन्य अस्पताल में भर्ती

Thu, 10 Jan 2019 09:35 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर/चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर/चंदौली Published by: utpal utpal Updated Thu, 10 Jan 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
tow child burn at killed due to fire in home at chandauli and ghazipur
दोनों ही घटनाओं में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका। - फोटो : amar ujala
यूपी के गाजीपुर और चंदौली में गुरुवार को दिन में झोपड़ियों में आग लगने से दो मासूमों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे झुलस गए।  दोनों ही घटनाओं में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका।  गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र के बलुआं गांव में रामबहादुर राम पत्नी के साथ खेत में मिर्चा तोड़ने गया था। घर पर बेटा ओम (5), अमन (7) और पुत्री सोनम (12) मौजूद थी। साढ़े 12 बजे अज्ञात कारण से झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


झोपड़ी में मौजूद सोनम तो बाहर निकल आई पर ओम अंदर रह गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई। ओम को निकालने के प्रयास में सोनम भी झुलस गई।  उधर, चंदौली जिले के धीना क्षेत्र के डैना गांव निवासी अलाउद्दीन की गांव से बाहर नहर के किनारे स्थित मड़ई में दोपहर में आग लग गई। उस समय उसके दो बेटे सद्दीक (2) और कासिम (4) मड़ई में सो रहे थे।
विज्ञापन


पत्नी सलमा खातून बाहर कुछ काम कर रही थी। मड़ई को जलते देख सलमा शोर मचाते हुए मड़ई में घुस गई और गंभीर रूप से झुलसे कासिम को बाहर निकाल लाई पर सद्दीक अंदर ही रह गया और जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कासिम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेजे के टूकड़े को बचाने में मां भी झुलसी

चंदौली के डैना गांव में रिहायसी मड़ई में आग लगने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय दूसरा बालक गंभीर रूप से झुलस गया।अपने दोनों बच्चों को बचाने के चक्कर में मां सलमा खातून भी झुलस गई। अपनी जान की परवाह किए बिना सलमा आग में कूद पड़ी। किसी तरह उसने एक बच्चे को बचा लिया लेकिन दूसरे की मौत ने उसे झकझोर दिया है।

बेबस और असहाय सलमा बिलखती रही, आग की लपटों को निहारती रही लेकिन दो साल के अपने लाड़ले को नहीं बचा सकी। वहीं, गांव  लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे कासिम को अस्पताल ले जाने के लिए 108 नंबर पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे धीना थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने अपनी गाड़ी से बालक को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed