फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourists will not let the problem

पर्यटकों को नहीं आने देंगे दिक्कत

Sun, 06 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 06 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tourists will not let the problem
पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे की 12 दिसंबर को प्रस्तावित काशी यात्रा के दौरान पर्यटकों और विमान यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। शनिवार को यहां आए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देशी-विदेशी पर्यटकों और विमान यात्रियों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए ही पीएम की  यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में पौधरोपण किया।  
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्य काशी का सपना तभी पूरा होगा जब सामूहिक प्रयास होगा। आईएसआईएस से जुड़े सवालों पर कहा कि इसका भारत में पर्यटन पर कोई असर नहीं है। पर्यटन में बीते साल की अपेक्षा 10.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


भारत का पर्यटन दुनिया में 65 वें स्थान से 52 वें पायदान पर आ गया है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा झेल रहे तमिलनाडु में विमान सेवा धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। हवाई पट्टी से पानी हटने के बाद विमान सेवा सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed