{"_id":"6554756913af1a9af404bb17","slug":"tourists-will-be-able-to-visit-kashi-from-the-sky-yogi-government-is-going-to-start-heli-tourism-scheme-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अब आसमान से भी काशी की सुंदरता देखेंगे पर्यटक, हेलीकॉप्टर से करीब 25 मिनट की होगी राइड; ये है प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अब आसमान से भी काशी की सुंदरता देखेंगे पर्यटक, हेलीकॉप्टर से करीब 25 मिनट की होगी राइड; ये है प्लान
Wed, 15 Nov 2023 01:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:08 PM IST
सार
उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाए जाएंगे। इससे पर्यटक काशी के घाटों की मनोरम छटा को आसमां से निहार सकेंगे।
विज्ञापन
आसमान से भी काशी की सुंदरता देखेंगे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल और थल के बाद पर्यटक अब आसमान से भी काशी दर्शन कर सकेंगे। जल्द ही प्रदेश सरकार हेली टूरिज्म योजना शुरू करने जा रही है। योजना के जरिये पर्यटक आसमान से गंगा दर्शन और वाराणसी को देख सकेंगे। वहीं चंदौली में ईको टूरिज्म का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
उपनिदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कि काशी के मंदिर और गंगा दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर चलाए जाएंगे। इससे न सिर्फ पर्यटक काशी के घाटों की मनोरम छटा को आसमां से निहार सकेंगे। पर्यटक बनारस से सटे चंदौली के ईको टूरिज्म चंदौली का भी लुत्फ उठा सकेंगे। हेलीकॉप्टर से करीब 20 से 25 मिनट की राइड होगी। एक हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग यात्रा कर सकेंगे। राजेंद्र कुमार रावत के मुताबिक यातायात की अच्छी कनेक्टिविटी और श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद बनारस में दिनोंदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। अब जल्द ही वाराणसी के पर्यटन में नया आयाम हेली टूरिज्म जुड़ने वाला है।
विज्ञापन