{"_id":"12a32bd91776cdb1e4eff75f6ffdea29","slug":"tourists-to-fly-in-uttar-pradesh-by-pawanhans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूबे में हवाई सैर करेंगे सैलानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सूबे में हवाई सैर करेंगे सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल रंग ला रही है। जल्द ही पवन हंस का एयरक्राफ्ट देश-विदेश के सैलानियों को लेकर सूबे के प्रमुख पर्यटक और धार्मिक स्थलों तक पहुुंचेगा। इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए पर्यटन विभाग ने पूरी रूपरेखा तैयारी कर ली है। प्रारंभिक चरण में वाराणसी, इलाहाबाद और गोरखपुर सहित सूबे के सात जिले इस योजना में शामिल हैं।
आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों को जोड़ने की योजना है। हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटकों का समय और पैसा दोनों बचेगा । वे कम समय में अधिक से अधिक पर्यटक स्थलों को भ्रमण कर सकेंगे।
पर्यटन विभाग लखनऊ से सीधे प्रमुख शहरों को इस सेवा से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। पवन हंस कंपनी का 20 सीटों वाला एयरक्राफ्ट लखनऊ से वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, गोरखपुर और म्योरपुर (सोनभद्र) के पर्यटक और तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराएगा।
विज्ञापन
ऐसी भी तैयारी चल रही है कि यदि इस विमान में यात्रा के दौरान सैलानियों की संख्या नौ से कम रहती है तो खाली सीटों का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। पहले यह व्यवस्था की गई थी छह यात्री होने पर बाकी खाली सीटों का खर्च सरकार को उठाना होगा, लेकिन बाद में इस नियम में बदलाव किया गया।
हवाई सेवा के प्रारंभ होने से सैलानियों को पर्यटक स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। वे कम समय में अधिक से अधिक स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे। होटल, टैक्सी सहित अन्य खर्चों की बचत हो सकेगी। हवाई सेवा में ग्रुप टूर कराने की भी योजना है। एयरपोर्ट से पर्यटन स्थलों तक आने-जाने के लिए पर्यटन विभाग सैलानियों की मांग पर उन्हें टैक्सी की सुविधा भी प्रदान करेगा।