फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourists in Kashi like to tour by Alaknanda and Bhagirathi cruise

वाराणसी में गंगा की सैर: अलकनंदा और भागीरथी क्रूज ने जीता सैलानियों का दिल, रोरो को भी काफी पसंद कर रहे पर्यटक

Thu, 05 May 2022 03:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 May 2022 03:23 PM IST
सार

घूमने के लिए वाराणसी आ रहे सैलानियों को क्रूज और रोरो बोट अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। काफी संख्या में पर्यटक इनके द्वारा गंगा की सैर कर रहे हैं। अलकनंदा क्रूज पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।

विज्ञापन
Tourists in Kashi like to tour by Alaknanda and Bhagirathi cruise
अलकनंदा क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आ रहे पर्यटकों को गंगा की सैर खूब भा रही है। रोरो बोट और क्रूज की बुकिंग फुल है। प्रतिदिन करीब छह सौ से अधिक लोग रोरो बोट और क्रूज में बैठकर गंगा की सैर कर रहे हैं।

विज्ञापन


काशी के पर्यटन बाजार को क्रूज और रोरो बोट ने नई ऊंचाई प्रदान की है। गंगा में अलकनंदा और भागीरथी क्रूज सुबह और शाम दो-दो बार रविदास घाट से राजघाट तक सैर करा रहे हैं। क्रूज से गंगा की सैर करने के लिए अलकनंदा की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करानी होती है। काशी विश्वनाथ धाम देखने आ रहे पर्यटक क्रूज और रोरो बोट से गंगा से काशी भ्रमण करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रतिदिन क्रूज और रोरो बोट की बुकिंग फुल है।
विज्ञापन

 

नाम           सीट     किराया
अलकनंदा    60      900
भागीरथी      72      500 और 700
रोरो बोट       200    1000 


जुलाई में शुरू होगी चुनार का ट्रिप

पर्यटन विभाग के मुताबिक चार जुलाई से चुनार की ट्रिप शुरू होगी। इसमें प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये भुगतान करना होगा। यह ट्रिप करीब नौ घंटे की होगी। जलमार्ग से चुनार जाने में चार घंटे लगते हैं। जाते समय प्राचीन शूलटंकेश्वर मंदिर का दर्शन कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता का रखते हैं ख्याल

क्रूज पर अंतरराष्ट्रीय मानक का एसटीपी लगा है। यहां एक बूंद भी अनट्रीटेड पानी गंगा में नहीं जाता। क्रूज पर पर्यटकों को अनाउंसमेंट के जरिये गंगा को स्वच्छ रखने की सलाह दी जाती है।
- कीर्तिमान श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed